फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP workers listened to 'Mann Ki Baat

Roorkee News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Sun, 27 Sep 2026 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
BJP workers listened to 'Mann Ki Baat
तहसील परिसर स्थित कैंप बूथ सं. 112 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने सुना। कार्यक्रम का आयोजन शक्ति केंद्र संयोजक वैद्य टेक वल्लभ के संयोजन में हुआ। पूर्व भाजपा जिला विधि संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विचार सुने। मन की बात में कुपोषण से लड़ने, घर-घर मोरिंगा और मिल्ट वितरण, मिजो समाज, गणेश उत्सव, आंवला व च्यवनप्राश के सेवन और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा युवाओं को नशामुक्त बनाने और ड्रग्स मुक्त समाज के लिए प्राकृतिक सुरक्षा चक्र पर भी विचार रखे गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिन गोंड़वाल, सुनील कुमार गोयल, सुधीर चौधरी, आशीष पंडित, नीरज कपिल और अनुज आत्रेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed