फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Patients and their relatives will get WiFi facility in the hospital

Roorkee News: मरीज और तीमारदारों को अस्पताल में मिलेगी वाईफाई की सुविधा

Tue, 03 Dec 2024 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Patients and their relatives will get WiFi facility in the hospital

विज्ञापन
सिविल अस्पताल रुड़की में 24 घंटे में से 30 मिनट मुफ्त मिलेगा इंटरनेट



सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए खुशखबरी है। मरीजों को मुफ्त में उपचार और दवा मिलने के साथ ही अब वाईफाई की मुफ्त सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल पर मरीजों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल जाएगी।

सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों को परेशानी न हो इसे लेकर तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन करने और लैब से जांच रिपोर्ट ऑनलाइन समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ताकि मरीजों को चक्कर न काटने पड़े। इसके अलावा ऑनलाइन सुविधा को हाईटेक करने के लिए स्वान प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




अब अस्पताल में मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाओं के साथ मुफ्त वाईफाई सुविधा दिए जाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वाई-फाई का दायरा करीब 150 मीटर का होगा और 4-जी के बराबर होगी। वाई-फाई सुविधा देने के लिए महिला वार्ड, सामान्य वार्ड, ओपीडी का स्थान चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद अस्पतालों के कंप्यूटरों को भी वाई-फाई सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन करवाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मरीज भी मोबाइल में इंटरनेट न होने पर वाईफाई का सहारा लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में से 30 मिनट मिलेगी सुविधा



अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वाईफाई सुविधा चालू होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को 24 घंटे में से 30 मिनट ही मुफ्त सुविधा दी जाएगी। इसका भी एक समय निर्धारित किया जाएगा ताकि स्टाफ और मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

वाईफाई से जुड़ेंगे सीसीटीवी कैमरे



सिविल अस्पताल में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कई बार कैमरों के तार में तकनीकी खराबी आ जाती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे काम करना बंद कर देते हैं। इस परेशानी को भी दूर करने के लिए कैमरों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा।






सिविल अस्पताल में वाईफाई की सुविधा चालू करने की तैयारी की जा रही है। यह सुविधा मरीजों और तीमारदारों के लिए होगी ताकि वह अस्पताल में चालू की गई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।- मनोज नवानी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सिविल अस्पताल, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed