{"_id":"619a5c231d9b47392c2cc6e9","slug":"passengers-please-note-trains-will-run-on-old-number-roorkee-news-drn396684614","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें...पुराने नंबर पर चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...पुराने नंबर पर चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
अगर आप ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो कृपया ध्यान दें। रेलवे की ओर से लगाई कई ट्रेनों के नंबर को बदल दिया गया है। अब पुराने नंबर पर ही ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जरा सी असावधानी में ट्रेन छूट सकती है।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान सभी ट्रेनों के नंबर के आगे शून्य लगाकर स्पेशल बना दिया था। इनमें से जनरल कोच को भी हटा दिया गया था। यात्री केवल रिजर्वेशन से ही सफर कर सकते थे, लेकिन अब सभी ट्रेनों से शून्य को हटाकर उनके वापस नंबर दिए जा रहे हैं।
अब रेलवे की तरफ से चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों के नंबरों से शुरुआती शून्य हटाया जा रहा है। शून्य अंक को ट्रेन नंबर के आगे से हटाकर उन्हें अब रूटीन के पहले वाले नंबरों के हिसाब से चलाया जाएगा। इसे लेकर रेलवे की तरफ से तैयारी की जा रही है और ट्रेनों के नंबरों को भी बदला जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को सचेत करने के लिए भी निरंतर रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट करने के भी आदेश जारी हो गए हैं। ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। उधर, वाणिज्य निरीक्षक लक्सर अजय तोमर ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों के जीरो नंबर हटा दिए हैं। पुराने नंबर से ट्रेन चलनी शुरू हो गई हैं।