फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Passengers are facing difficulties due to train cancellations and delays.

Roorkee News: ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने से यात्री परेशान

Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 11 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing difficulties due to train cancellations and delays.
ट्रेनों के निरस्त होने और देरी से चलने से यात्री परेशान
विज्ञापन

मरम्मत कार्य और कोहरे से ट्रेनों के आवागमन पर पड़ा असर



संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। सर्दियों में कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लक्सर-देहरादून और लक्सर-सहारनपुर के मध्य संचालित होने वाली कई ट्रेनों के निरस्त रहने से बुधवार को भी यात्री परेशान रहे।



अमृतसर-देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट जंक्शन-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जंक्शन, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्री गंगानगर एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस, अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम दून नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन




वहीं, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 2ः30 घंटे, हरिद्वार - भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 3 घंटे, योग नगरी ऋषिकेश - पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, 2 घंटे, कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मिनट, कोलकाता - जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटा, पुरी - योग नगरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 6 घंटे, देहरादून - सफदरगंज लिंक एक्सप्रेस 1 घंटा, योग नगरी ऋषिकेश - प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 1 घंटा, ऋषिकेश - चंदौसी पैसेंजर 2 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट ओरिजनेटेड करके लक्सर, हरिद्वार, नजीबाबाद और सहारनपुर रेलवे स्टेशनों से संचालित किया गया। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने और दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए निजी वाहनों टैक्सी आदि का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को कोहरे के कारण पहले ही निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed