Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Participants Shine at Inter-School Dance Competition

Roorkee News: अंतरजनपदीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक

Mon, 23 Nov 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Nov 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Participants Shine at Inter-School Dance Competition
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

लक्सर। स्काॅलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल लक्सर में अंतरजनपदीय नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग कर शास्त्रीय, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सोमवार को प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नृत्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। विधानसभा प्रभारी नितिन गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों में कला के प्रति बढ़ता उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। विद्यालय के चेयरमैन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ ही उनकी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिला है। अतिथियों ने सीनियर वर्ग में विजेता स्काॅलर्स होम और उपविजेता हाॅलीक्राॅस स्कूल व जूनियर वर्ग में विजेता एम डी इंटरनेशल स्कूल व उपविजेता स्काॅलर्स होम और सोलो डांस में विजेता लविश और पावनी, इसमीत और सान्या सहित विजेताओं को ट्राॅफी - मेडल प्रदान का सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी सचिन अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अंबरीश गर्ग, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवीर बसेड़ा, निदेशक अपूर्व सैनी, करणपाल सैनी, अनुराग सैनी, सुषमा सैनी, यशोदा सैनी, प्रधानाचार्य सोनिका चैहान सहित अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed