फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Parnavi and Mohetha won championship in individual competition

Roorkee News: व्यक्तिगत मुकाबले में पर्णवी और मोहेथा ने कब्जाई चैंपियनशिप

Mon, 06 Nov 2023 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Parnavi and Mohetha won championship in individual competition
केंद्रीय विद्यालय-दो में चल रही प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। केंद्रीय विद्यालयों के 23 संभागों के खिलाड़ियों के बीच पांच दिन से टेबल टेनिस बालिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन हो गया है। अंतिम दिन व्यक्तिगत मुकाबलों में अलग-अलग आयुवर्ग में पर्णवी, मोहेथा और आम्ना सोरिफ ने चैंपियनशिप कब्जाई। इस दौरान अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को अंतिम दिन अधिकतर व्यक्तिगत मुकाबले हुए। इसमें अंडर-14 एकल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में कोलकाता की पर्णवी सेठ ने मुंबई की अमिषी चड्ढा को 3-1 से हराकर चैंपियन बनीं। अंडर-17 आयु वर्ग में हैदराबाद की एम मोहेथा गायत्री ने देहरादून की विदुषी को 3-0 से और 19 आयु वर्ग में गुवाहाटी की आम्ना सोरिफ रोहमन ने देहरादून की रिया पंवार को 3-2 से हराकर चैंपियनशिप कब्जाई।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। इससे बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर मिलता है। इस मौके पर केवि-एक के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट, केवि अपर कैंप देहरादून के उपप्राचार्य कुमार पाठक, प्रियंका सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed