{"_id":"5877b1c14f1c1b7c58ba9729","slug":"outstanding-recovery-is-strict-energy-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली को ऊर्जा निगम हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली को ऊर्जा निगम हुआ सख्त
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा निगम की ओर से बृहस्पतिवार को शहर से देहात तक अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 60 कनेक्शन काटे गए। दूसरी ओर बुग्गावाला क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की और बिजली चोरी के मामले में दस से अधिक कनेक्शन काटे।
मार्च नजदीक आते ही राजस्व वसूली के लिए ऊर्जा निगम सख्त होता जा रहा है। इसके तहत जहां बकाया जमा कराने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं, वहीं बकाया जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके तहत लंढौरा, मंगलौर, भगवानपुर में करीब 60 कनेक्शन काटे गए। भगवानपुर में सीएचसी पर बकाया के मामले में भी जल्द जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुग्गावाला में छापेमारी कर कई जगह बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम ग्रामीण खंड के अधिशासी अभियंता अंकित जैन का कहना है कि बकाएदारों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बीएस बर्फाल ने विभिन्न सब डिवीजन का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।