{"_id":"682f6bdd383a6821c60ddd0a","slug":"order-for-recovery-of-wrongly-issued-salary-given-to-employee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-697381-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कर्मचारी को दिए गलत तरीके से निर्गत वेतन की वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कर्मचारी को दिए गलत तरीके से निर्गत वेतन की वसूली के आदेश
विज्ञापन
सहकारी समितियां उत्तराखंड के संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी ने हरिद्वार के जिला सहायक निबंधक को पत्र भेजा है। इसमें खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर में स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव सुरेश कुमार की ओर से कर्मचारियों को गलत तरीके से निर्गत किए गए वेतन की वसूली करने के आदेश दिए गए हैं।
खानपुर विकासखंड क्षेत्र के महेशरा गांव निवासी शिकायतकर्ता विजयपाल ने सहकारी समितियां उत्तराखंड के संयुक्त निबंधक को शिकायत कर बताया था कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति गोवर्धनपुर के निर्वाचित बोर्ड की ओर से कुछ युवक नौकरी पर रखे गए थे। उक्त मामले की शिकायत मिलने पर जांच के बाद समिति के उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था।
आरोप है कि समिति के सचिव द्वारा उन्हें नौकरी से हटाए जाने के बाद भी उनका वेतन निकाला गया है। शिकायतकर्ता विजयपाल का कहना था कि विगत 21 जनवरी को भी उनके द्वारा उक्त संबंध में शिकायत की गई थी। इसपर सहकारी समिति गोवर्धनपुर के सचिव सुरेश कुमार से उक्त मामले का स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद भी उक्त मामले में कोई कार्रवाई नही कीं गई। वहीं, पूर्व सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि नियमानुसार वेतन दिया गया था। इसके बाकायदा समिति में रिकाॅर्ड हैं।