फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Opened the gun but could not stop

गन खोल दी पर बंद नहीं कर पाए दरोगा

Wed, 14 Oct 2020 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Opened the gun but could not stop
भगवानपुर। सीओ मंगलौर अभय सिंह ने भगवानपुर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर दारोगाओं को विवेचनाओं के जल्द से जल्द निपटारे के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एक दरोगा ने सीओ के निर्देश पर बंदूक खोल तो दी, लेकिन जब बांधने की बारी आई तो बगले झांकने लगे। सीओ ने इसपर नाराजगी प्रकट की। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सीओ अभय सिंह ने भगवानपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक दरोगा से गन (बंदूक) को खोलकर बंद करने के लिए कहा। इसके बाद दरोगा ने गन को खोल तो दी, लेकिन वह उनसे बंद नहीं हो सके। इसके बाद सीओ अभय सिंह ने दरोगा पर नाराजगी जताते हुए खुद ही गन को लेकर बंद किया। इसके बाद उन्होंने ने थाने में रखी फाइलें भी खंगाली। वहीं फाइलों के रख रखाव को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विवेचक अपनी-अपनी विवेचनाओं को तुरंत पूरी करें ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके। वहीं कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी को समय से इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास किया जाए। इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, एसआई मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed