{"_id":"68ed412b519c4280230b035d","slug":"one-arrested-with-270-banned-pills-roorkee-news-c-5-1-drn1027-811315-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 270 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 270 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
रायसी चौकी पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली 270 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह के साथ शनिवार रात को गश्त पर थे। गश्त के दौरान जब वह दरगाहपुर गांव से पुरवाला जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पीछा करके पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली 270 प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजिद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी बताया। पूछताछ में उसने रुड़की निवासी एक व्यक्ति से टेबलेट्स खरीदने और नशे के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।