{"_id":"655664bd85c1faca710ea424","slug":"one-accused-arrested-in-deadly-attack-on-couple-roorkee-news-c-5-1-drn1030-288616-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दंपती पर जानलेवा हमले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दंपती पर जानलेवा हमले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया था हमला
घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी राजदुलारी ने 19 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी अंशु और दामाद रविश कुमार निवासी ग्राम जलालपुर, रुड़की आए थे। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ घर में बैठी थी। आरोप था कि इस बीच पुरानी रंजिश में रवि, सुनील, राहुल, मनीष, सुधांशु, दीपेश निवासी ढंढेरा धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए थे।
विज्ञापन
उक्त लोगों ने बेटी और दामाद पर हमला कर दिया था। इसमें बेटी के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। दामाद के सिर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि बुधवार शाम गांव में दबिश देकर रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन