{"_id":"64f8c9517f8040bdbc077b06","slug":"on-the-complaint-of-encroachment-on-the-government-roorkee-news-c-5-1-drn1030-239586-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सरकारी नाले की पैमाइश कर अतिक्रमण चिह्नित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सरकारी नाले की पैमाइश कर अतिक्रमण चिह्नित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ी गांव में सरकारी नाले पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने नाले की जमीन को 20 दिन के भीतर कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमण को चिह्नित भी किया गया।
शिकायतपत्र में बताया गया था कि गांव के तालाब के नाले की जमीन पर अतिक्रमण होने से तालाब के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शिकायत पर झबरेड़ी गांव में प्रशासनिक टीम पहुंची। टीम ने पैमाइश की। साथ ही अतिक्रमण को भी चिह्नित किया। इस दौरान सरकारी नाले पर गन्ने की फसल भी खड़ी पाई गई।
विज्ञापन
लेखपाल धर्मेंद्र ने संबंधित किसानों को नाले की जमीन तुरंत खाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि तालाब भरने से उसका पानी नाले से होकर बाहर चला जाता है लेकिन नाले पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक टीम ने 20 दिन के भीतर सरकारी नाले की जमीन को खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विरेन्द्र सिंह, कुलबीर, बिनोद, सुभाष, विजय पाल, ओमसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन