फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   On one hand, water is being wasted, on the other, thirst is drying up

Roorkee News: एक तरफ पानी की बरबादी, दूसरी ओर सूख रहे हलक

Sun, 01 Mar 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
On one hand, water is being wasted, on the other, thirst is drying up
रामनगर स्थित नलकूप के चार में से दो मोटर खराब, टैंक नहीं भरने से पानी का प्रेशर घटा, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

रुड़की। रामनगर वार्ड 25 हनुमान मंदिर के समीप लगा नलकूप से करीब चार दिनों से पानी बह रहा था, पानी बहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। वहीं नलकूप पर लगे चार में से दो मोटर खराब पड़े है। टैंक समय पर नहीं भर पा रहा, जिससे उपभोक्ताओं को कम प्रेशर की समस्या झेलनी भी पड़ रही है। हालात यह हैं कि प्रेशर कम होने से कई घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच ही नहीं पा रहा। जबकि एक मोटर को ठीक कर पानी बहने की समस्या को बंद कर दिया गया है।

जल संस्थान के कर्मचारी सुमित ने बताया कि रामनगर नलकूप पर कुल चार मोटर स्थापित हैं जिनमें से दो मोटर खराब पड़ी हैं। शेष दो मोटरों के सहारे जलापूर्ति की जा रही है लेकिन उनकी क्षमता पूरे क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। परिणामस्वरूप पानी की टंकी पूरी तरह नहीं भर पा रही और सप्लाई के समय दबाव कम हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह और शाम की सप्लाई के दौरान कई घरों में नलों से जबकि कुछ ऊंचाई वाले मकानों में पानी पहुंच ही नहीं रहा। जलापूर्ति टैंक समय पर पूरा न भरने से दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। आधी क्षमता से चल रहे नलकूप के कारण टैंक निर्धारित स्तर तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में जैसे ही सप्लाई शुरू होती है, कुछ ही देर में प्रेशर गिर जाता है। इससे अंतिम छोर पर बसे घरों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। रामनगर के लोगों ने मांग की है कि खराब मोटरों को तत्काल ठीक कराया जाए या नई मोटर लगाई जाए, ताकि टैंक पूरी क्षमता से भर सके और जलापूर्ति सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed