फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Oil theft from the transformer of a government tube well

Roorkee News: सरकारी नलकूप के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी

Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from the transformer of a government tube well
चोरों ने सरकारी नलकूप और एक किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को तोड़कर तेल चोरी कर लिया। विभाग की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रायसी क्षेत्र में विद्युत तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर ऊर्जा निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसी ही दो और घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विभाग के जेई मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने बहालपुरी गांव में सरकारी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें मौजूद तेल चोरी कर लिया। इसके अलावा क्षेत्र में किसान मांगेराम के निजी ट्यूबवेल पर लगाए गए ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी कर लिया गया। इससे विभाग को राजस्व हानि हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed