{"_id":"655ba18050f21453970c32f9","slug":"now-jail-employees-will-be-seen-in-khaki-uniform-roorkee-news-c-5-1-drn1030-291375-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे जेल के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे जेल के कर्मचारी
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iजेल में ड्यूटी के दौरान कार्यालय कर्मी नहीं पहन सकेंगे टी-शर्ट और जींस
I
I
I
Iप्रदेश की जेलों में नया नियम लागू, आठ दिसंबर को देहरादून में मिलेगी वर्दी
I
Iप्रदेश की जेल में स्थित कार्यालयों में काम करने वाले क्लर्क और अन्य कर्मचारी अब जींस और टी-शर्ट में नजर नहीं आएंगे। सभी कर्मचारियों के लिए खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी सिविल ड्रेस में ड्यूटी करते नजर आते थे।
I
Iअब तक सूबे की जेलों में अंग्रेजों के जमाने के बने मैनुअल के अनुसार कार्यालय में काम करने वाले क्लर्क और अन्य कर्मचारी सिविल ड्रेस में ड्यूटी करते नजर आते थे। हाल ही में सूबे की जेल में नया मैनुअल जारी किया गया है। इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें से एक बड़ा बदलाव जेलों में स्थित कार्यालयों में काम करने वाले क्लर्क और अन्य कर्मचारियों के ड्रेस कोड में किया गया है।
I
I
I
Iदरअसल, अब तक क्लर्क से लेकर अन्य कर्मचारी जींस, टी-शर्ट और अन्य कपड़ों में ड्यूटी करते नजर आते थे। जेल अधीक्षक और अन्य कर्मचारी खाकी वर्दी में नजर आते थे लेकिन अब कार्यालय में काम करने वालों को भी खाकी वर्दी में ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है। अब सभी कर्मचारी खाकी वर्दी में भी ड्यूटी करेंगे। आठ दिसबंर को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यालय में काम करने वाले क्लर्क और अन्य कर्मचारियों को वर्दी दी जाएगी।
विज्ञापन
I
Iसमानता का आएगा भाव
I
I
I
Iजेल अधिकारियों के अनुसार, नया ड्रेस कोड लागू होने से कर्मचारियों में समानता का भाव आएगा। इससे उनके काम में सकारात्मक असर भी पड़ेगा। इसके अलावा कर्मचारी सरकारी काम से कहीं बाहर जाएंगे तो वर्दी में उनकी अपनी अलग पहचान भी नजर आएगी।
I
Iजेल के नए मैनुअल में सभी जेलों में स्थित कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान वर्दी की अनिवार्यता की गई है। -विमला गुंज्याल, आईजी जेलI