फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Notice to shopkeepers selling army uniform in Lalkurti market

Roorkee News: लालकुर्ती बाजार में सेना की वर्दी बेचने दुकानदारों को नोटिस

Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to shopkeepers selling army uniform in Lalkurti market
पहलगाम में सेना की वर्दी में पर्यटकों पर आतंकी हमले की घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। इसे देखते हुए पुलिस ने लालकुर्ती बाजार में सेना की वर्दी बेचने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि अगर कोई सेना की वर्दी खरीदने आता है तो उसकी पूरी जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज की जाए।
विज्ञापन




जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 23 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के तमाम वीडियो वायरल भी हुए हैं। मृतकों के परिजनों और अन्य पर्यटकों ने जानकारी दी थी कि आतंकी सेना की वर्दी में आए थे। इसके बाद आतंकियों ने पर्यटकों की गोली मारकर हत्या की थी। हमले के बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई थी। तभी से पुलिस और खुफिया विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है तो बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। अब रुड़की के लालकुर्ती बाजार में सेना की वर्दी बेचने वाले कई दुकानदारों को शुक्रवार देर शाम नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही दुकानदारों का नाम, पता व मोबाइल नंबर अपने रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा दुकानदारों को भी वर्दी खरीदने आने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर अपने रिकाॅर्ड रजिस्टर में भी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस की तरफ से दुकानदारों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने दुकानदारों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed