फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   No complaint filed on honor killings, Hungama

ऑनर किलिंग की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज नहीं, हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 23 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ऑनर किलिंग और युवक की हत्या की तहरीर के एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने से गुस्साए युवक के परिजनों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस पर जानबूझकर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। दूसरी और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी यह तय नहीं कर पाई है कि मृतकों को किसी ने चोट मारी है या फिर यह चोट पटरी पर लगी है।

विगत 17 नवंबर को टोडा कल्याणपुर निवासी चंद्रभान के 23 वर्षीय पुत्र रोशन और गांव की एक किशोरी का शव नगला इमरती रेलवे फाटक के समीप पड़ा मिला था। किशोरी के परिजनों का कहना था कि दोनों ने ट्रेन के सामने आत्महत्या की है। जबकि युवक के परिजनों ने किशोरी पक्ष पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया लेकिन, रिपोर्ट में मौत के असली कारण का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में कोई भारी वस्तु सिर पर लगने से दोनों की मौत होने की बात सामने आई है। अब यह जांच का विषय है कि यह वस्तु किसी ने सिर पर मारी है या फिर दोनों के रेल की पटरी पर कथित आत्महत्या के दौरान यह चोट लगी है।
विज्ञापन


युवक पक्ष के लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए किशोरी पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग लगातार कर रहे हैं। बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे युवक पक्ष के लोगों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही पुलिस पर जानबूझकर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने जल्द मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान युवक पक्ष की ओर से मृतक युवक के पिता रोशन लाल समेत पाल्ला, शंभु, प्रकाश, दर्शन कुमार, धर्मसिंह, मोनू, राकेश, फोरी लाल, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed