फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nizamuddin Markaz reached nine people of Bhagwanpur

निजामुद्दीन मरकज पहुंचे थे भगवानपुर के नौ लोग

Tue, 31 Mar 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nizamuddin Markaz reached nine people of Bhagwanpur
पिरान कलियर में जमात से लौटे लोगों को राही गेस्ट हाउस के बाहर सुरक्षा संबंधी जानकारी देती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
निजामुद्दीन दिल्ली मरकज में आयोजित तबलीगी जमात में भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर से नौ लोग शामिल होने गए हुए हैं। फिलहाल उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं, यूपी के सुल्तानपुर जिले से जमात कर लौटे मंगलौर क्षेत्र के आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ने के बाद इनका चेकअप कराया है। जिन्हें उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा झबरेड़ा क्षेत्र में भी यूपी से जमात कर लौटे छह में से चार लोगों का चेकअप करने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव से भी नौ लोग निजामुद्दीन दिल्ली मरकज में आयोजित तबलीगी जमात में पहुंचे थे। ग्राम प्रधान पवन कुमार ने बताया कि सभी नौ लोगों की गांव में उनके परिजनों से बात हुई है। इसमें उन्होंने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने उनका चेकअप कराने के बाद वहीं पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र में यूपी से जमात कर आठ लोगों के लौटने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सभी आठ लोग 17 से 19 फरवरी तक निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे। इसके बाद बीस फरवरी को ये यूपी के सुल्तानपुर जिले में जमात के रूप में पहुंचे थे। इसके बाद ये सभी सुल्तानपुर से बिजनौर होते हुए पैदल चलकर मंगलौर में मंगलवार की सुबह पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही इन सभी को साथ लेकर सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। जहां चेकअप के दौरान फिलहाल किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद इन्हें घर में ही क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा झबरेड़ा क्षेत्र निवासी छह लोग सोमवार की देर शाम कानपुर से जमात कर लौटे हैं। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन के प्रभारी डॉ. विवेक तिवारी ने टीम भेजकर इनमें से चार लोगों का चेकअप किया। उन्होंने बताया कि सभी की हालात सामान्य है। इसलिए उनके घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि झबरेड़ा क्षेत्र के भगतोवाली गांव निवासी दो लोग अभी ट्रेस नहीं हो पाएं हैं। जल्द ही इनकी भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जमात से लौटे 31 लोगों की हो चुकी है जांच
रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के सिरचंदी गांव के 14 और मक्खनपुर गांव के 17 लोग 26 फरवरी व दस मार्च को दिल्ली मरकज से लौटे थे। सीएचसी भगवानपुर के चिकित्सक डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि इन सभी 31 लोगों की जांच कराई गई थी। जिसके बाद कोई लक्षण नहीं मिलने पर इन्हें निगरानी में रखा गया था। अभी तक किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed