फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Newlywed woman's disappearance turns into kidnapping

Roorkee News: नवविवाहिता की गुमशुदगी अपहरण में बदली

Sun, 10 May 2026 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman's disappearance turns into kidnapping
नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध परिस्थिति में लापता नवविवाहिता का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने नवविवाहिता की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन




कानपुर निवासी मनीया अग्रहरि ने पुलिस को बताया था कि वह पांच मई को अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में देहरादून से गाजियाबाद जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी लापता हो गई थी। महिला की आखिरी लोकेशन बहादरपुर खादर गांव के पास मिली थी। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। काफी तलाश के बावजूद अब तक महिला का पता नहीं लग सका है। मामले में अब पुलिस ने महिला की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धाराओं में बदल दिया है। बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार की ओर से मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदला गया है। पुलिस टीमों को महिला की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed