फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Neighbor raped girl after seeing her alone at home

Roorkee News: किशोरी को घर में अकेला देखकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped girl after seeing her alone at home

विज्ञापन
Iआरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाशI





किशोरी को घर में अकेला देखकर पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को उसने जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से एक 13 वर्ष की किशोरी रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की गई तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद उसने दो बार उसके साथ साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उसका नाम विनोद सिंह बिष्ट है। वह राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed