फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NCC recruitment concludes at BSM Inter College; 104 cadets selected

Roorkee News: बीएसएम इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती संपन्न, 104 कैडेट्स का चयन

Wed, 09 Sep 2026 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
NCC recruitment concludes at BSM Inter College; 104 cadets selected
84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशन में मंगलवार को बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में एनसीसी जूनियर डिवीजन एवं सीनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया में सीनियर डिवीजन के 54 और जूनियर डिवीजन के 50 कैडेट्स का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर आयोजित की गई। शारीरिक परीक्षण में 1600 मीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप और सामान्य शारीरिक जांच शामिल रही। भर्ती में सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा एडवोकेट और सचिव रजनीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करती है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने कहा कि एनसीसी देश सेवा का सबसे सशक्त माध्यम है जो विद्यार्थियों को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाती है। भर्ती प्रक्रिया में कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा, सूबेदार लक्ष्मण, नायक सूबेदार सुनील, हवलदार मंगल, हवलदार सत्येंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed