फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nagar Panchayat demanded budget from the Cabinet Minister

Roorkee News: नगर पंचायत ने कैबिनेट मंत्री से की बजट की मांग

Mon, 12 Jan 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat demanded budget from the Cabinet Minister

विज्ञापन
नगर पंचायत ढंडेरा में स्वच्छता व्यवस्था, नाला एवं सड़क निर्माण के लिए बजट की मांग को लेकर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने नगला इमरती में आयोजित शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपा।



अध्यक्ष सतीश नेगी ने बताया कि ढंडेरा नवगठित नगर पंचायत है लेकिन अब तक पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं हो पाया है। जो सीमित बजट मिलता है वह कर्मचारियों के वेतन, स्टेशनरी व अन्य आवश्यक खर्चों में ही समाप्त हो जाता है जिससे विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में स्वच्छता के लिए 21 कर्मचारी और चार वाहन चालक कार्यरत हैं लेकिन डोर-टु-डोर कूड़ा उठान के लिए मात्र दो छोटी गाड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यालय में भी केवल चार कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि 60 हजार से अधिक आबादी के साथ ढंडेरा प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल है। बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। नालियों और सड़कों के निर्माण की तत्काल आवश्यकता है। इसके साथ ही मिलाप नगर एवं न्यू अशोक नगर क्षेत्र में पार्क, पुलिस चौकी और बिजली घर के लिए पीडब्ल्यूडी की भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। कैबिनेट मंत्री ने मामले में शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed