फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NA

Roorkee News: पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी करेगी जांच .

Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
NA
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की। जिसमें एसपी क्राइम रेखा यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने भी एसआईटी को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूरा फोकस रखते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



आठ जनवरी को हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले का बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने खुलासा करते हुए पहले पांच और फिर बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी रितु के साथ मिलकर पेपर लीक किया था।
विज्ञापन


पत्नी ने ही अपने जानकार राजपाल को हाथ से लिखने के बाद प्रश्नपत्र दिया था। जबकि उसने आगे अपने रिश्तेदार के दामाद रामकुमार, भतीजे संजीव कुमार व अन्य साथ मिलकर प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षा देने वाले 35 युवाओं को बेचा था। लक्सर के साथ ही बिहारीगढ़ स्थित एक रिजोर्ट में प्रश्नपत्र पढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ इंस्पेक्टर की तरफ से सात आरोपियों के खिलाफ कनखल में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसआईटी प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध रेखा यादव को नियुक्त करते हुए एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, दो दारोगा और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed