फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   murder of a young man by stabbing a needle

कूड़ा बीनने के विवाद में सुआ घोंपकर युवक की हत्या

Thu, 24 Jun 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
murder of a young man by stabbing a needle
रुड़की। दो युवकों में कूड़ा बीनने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच एक युवक ने दूसरे की गर्दन में सुआ घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त सुआ भी बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव इब्राहिमपुर के पास बिहार के कई परिवार झुग्गी डालकर कूड़ा बीनने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम लालसन अली (20) एक युवक के साथ झुग्गी के पास सड़क किनारे कूड़ा बीन रहा था। बताया जाता है कि कूड़ा बीनने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे युवक ने कूड़ा बीनने वाला सुआ लालसन की गर्दन में घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
गेम खेलने को लेकर विवाद की भी चर्चा
घटना के बाद पुलिस ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों से जानकारी ली। इस बीच किसी ने कूड़ा बीनने को लेकर विवाद होना बताया जबकि किसी ने बताया कि दोनों मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया और दूसरे युवक ने लालसन अली की गर्दन में सुआ घोंप दिया। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया कूड़ा बीनने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। फिर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed