फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mourning spread in homes after the death of two youths in the accident

Roorkee News: हादसे में दो युवकों की मौत के बाद घरों में पसरा मातम

Sat, 06 Dec 2025 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mourning spread in homes after the death of two youths in the accident
नरसिंह और हाकम के परिवार के लिए बृहस्पतिवार की रात काली साबित हुई। हादसे में दोनों घरों के युवक असमय काल के गाल में समा गए। हादसे में जान गंवाने वाले मेहताब की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसका आठ माह का एक बेटा है। वहीं नवीन अपने पिता का एकमात्र सहारा था। हादसे में वह सहारा भी छिन गया। हादसे के बाद दोनों घरों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार देर रात को लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवारों से हैं। मेहताब के पिता हाकम और नवीन के पिता नरसिंह दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं। मेहताब और नवीन भी मेहनत मजदूरी करते थे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को भी वह दोनों रोजी कमाने के लिए घर से निकले थे। उस समय परिजनों को पता भी नहीं होगा कि अब वह उन्हें दोबारा नहीं देख सकेंगे। नवीन के परिवार में माता-पिता के अलावा दो छोटे भाई-बहन हैं। नवीन मजदूरी कर अपने परिवार चलाने में अपने पिता का हाथ बंटाता था जबकि मेहताब के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े और दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका एक आठ माह का बेटा भी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को भी दोनों घरों में मातम पसरा रहा। दोनों परिवारों के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल रहा। इस दौरान ग्रामीण भी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed