{"_id":"5f108d378ebc3e639b720214","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-roorkee-news-drn350225376","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: एमएच तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: एमएच तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 17 Jul 2020 12:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
रुड़की में एमएच तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथी को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा ऐहतमाल गांव निवासी तौसीफ (22) पुत्र निसार अहमद नेहरू स्टेडियम के पास कार श्रृंगार की दुकान पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से अपने साथी आसिफ निवासी जट बहादरपुर, मंगलौर के साथ काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर एमएच तिराहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तौसीफ हाईवे पर जा गिरे और सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि आसिफ दूसरी तरफ जा गिरे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सिविल अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
दोस्त ने ट्रक का किया पीछा
हादसे के बाद मृतक के साथी आसिफ ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ने के लिए एक बाइक सवार से लिफ्ट ली और ट्रक का पीछा किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्रक को नारसन के पास पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, वह यही ट्रक है या कोई दूसरा इस बारे में चालक से पूछताछ की जा रही है।