फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother abused me, so killed

मां की गाली देता था, इसलिए मार दिया

Fri, 28 Apr 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 28 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा समर्थक और पूर्व प्रधान के पति सतीश सैनी उर्फ मांगा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इससे पहले हत्यारोपी ने अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि सतीश सैनी उसको मां की गाली देता था, इसलिए उसने उसकी हत्या की है। अपने किए पर उसे कोई पछतावा भी नहीं हैं।

हालूमजरा गांव निवासी पूर्व प्रधान के पति एवं भाजपा समर्थक सतीश सैनी उर्फ मांगा की बृहस्पतिवार को हालूमजरा चौराहे पर वेल्डिंग दुकानदार मेहताब ने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया था। बाद में उसे देहरादून के क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को भगवानपुर थाना पुलिस देहरादून से रुड़की ले आई। हत्यारोपी मेहताब ने पुलिस को बताया कि वह सतीश सैनी को अच्छी तरह से जानता था। उनका रोज मिलना जुलना होता था, लेकिन सतीश सैनी उसे गाली देकर बोलता था। उसे गाली देता रहता था। पिछले छह माह से उसके अंदर सतीश सैनी के प्रति नफरत बढ़ती जा रही थी। जब भी वह उसे गाली देता था तो उसे बहुत गुस्सा आता था। बृहस्पतिवार को भी जिस समय सतीश सैनी अपनी गाड़ी धुलवा रहा था तो उस समय भी उसने उसे गाली दी। जिससे उसका सब्र का बांध टूट पड़ा और उसने अपने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया है। हत्यारोपी मेहताब ने पुलिस को बताया कि वह सतीश सैनी को जान से नहीं मारना चाहता था, लेकिन वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। भगवानपुर थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


   
बिंटे से न निकल जाए, इसलिए पानी में भिगोया      
हथौड़ा बिंटे से न निकल जाए, इसलिए हत्यारोपी मेहताब ने पहले उसे पानी में भिगोया। इसके बाद सतीश सैनी पर ताबड़तोड़ वार किया। बता दें कि हथौड़े को बिंटे को टाइट करने के लिए लोहार या फिर वेल्डिंग वाले उसे पानी में भिगोते हैं, ताकि वह बिंटे में टाइट हो जाए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

    
गांव बना है तनाव, पुलिस रखे है नजर      
सतीश सैनी उर्फ मांगा भाजपा से जुड़ा हुआ था। उसकी हत्या करने वाला युवक मुस्लिम है। ऐसे में गांव में एहतियात के तौर पर शुक्रवार को भी पुलिस और पीएससी तैनात रही। अधिकारी भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हत्यारोपी के परिजन एवं रिश्तेदार अपने घरों में ताले लगाकर कहीं रिश्तेदारी में चले गए हैं।       
      
सतीश को पहले से थी अनहोनी की आशंका
सतीश सैनी उर्फ मांगा ने तीन-चार दिन पहले ही अनहोनी की आशंका जता दी थी। उसे अंदेशा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने बताया कि तीन-चार दिन पहले सतीश सैनी के घर में किसी बच्चे का जन्मदिन था। उस दौरान सतीश सैनी ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी, लेकिन स्पष्ट कुछ नहीं बताया। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि सतीश सैनी की हत्या सुनियोजित लग रही है। वह मुख्यमंत्री से इस मामले में जांच कराने की मांग करेंगे। सतीश सैनी ने कुछ अन्य लोगों से भी अनहोनी की आशंका जाहिर की थी।


हत्या में चार नामजद
सतीश सैनी उर्फ मांगा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि सतीश सैनी की हत्या के मामले में मृतक के बेटे हिटलर ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें मुख्यारोपी मेहताब और उसके भाई वाजिद, साजिद एवं राशिद को नामजद किया गया है। हत्यारोपी मेहताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


आसमाजिक तत्वों ने किया आगजनी का प्रयास
 सतीश सैनी उर्फ मांगा की हत्या के बाद हालूमजरा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार रात को कुछ आसमाजिक तत्वों में माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से एक छोटा टेंपो और एक मकान में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस साजिश से नाकाम कर दिया और आग बुझा दी। जिससे मामूली नुकसान हुआ है। सैनी की हत्या के बाद कुछ लोग माहौल खराब करने की फिराक में थे। पुलिस भी उनको लेकर अलर्ट थी। यही वजह है कि आगजनी पर तुरंत नियंत्रण पाने के साथ ही आसमाजिक तत्वों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed