फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Most of the people doing begging are intoxicated

Roorkee News: भिक्षावृत्ति करने वाले अधिकतर लोग कर रहे नशा

Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Most of the people doing begging are intoxicated
कलियर में भिक्षावृत्ति करने वाले मेडिकल नशा ज्यादा कर रहे हैं। आए दिन नशीली दवाएं पकड़े जाना इसकी तस्दीक कर रहा है। पुलिस लगातार मेडिकल नशे के जाल को तोड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है लेकिन लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिरान कलियर में एक बड़ी आबादी झुग्गी झोपड़ियों में रहती है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग अलग-अलग प्रदेशों के हैं जो कि कलियर में रहकर कूड़ा बीनने के साथ ही भिक्षा मांगने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलियर में भिक्षावृत्ति करने वाले अधिकतर लोग मेडिकल नशा करते हैं। ये लोग नशीले इंजेक्शन और दवाइयों का प्रयोग करते हैं। मेडिकल नशे के जाल में 80 प्रतिशत भिक्षावृत्ति वाले लोग हैं, जबकि बीस प्रतिशत युवा नशा कर रहे हैं। जिसके चलते कई मेडिकल संचालक मेडिकल की आड़ में नशे की दवाइयों की बिक्री करते हैं। पुलिस लगातार इन पर कार्रवाई करती है, लेकिन यह मोटे मुनाफे के लालच में काम करना बंद नहीं करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल संचालकों के तार पंजाब और यूपी से जुड़े हैं। ये लोग सप्लायरों के जरिए यहां से नशे का सामान मंगवाते हैं। इसलिए जल्दी से पकड़ में नहीं आ पाते हैं। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर एक मेडिकल संचालक ने बताया कि कलियर में कुछ मेडिकल संचालक 40 रुपये के नशे के इंजेक्शन को दो सौ और दस रुपये की गोली को बीस से तीस रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलियर में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed