फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA Mamta Rakesh protested against the team that arrived to remove encroachment

Roorkee News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विधायक ममता राकेश ने किया विरोध

Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
MLA Mamta Rakesh protested against the team that arrived to remove encroachment
कस्बा स्थित देहरादून-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग रोड के किनारे दुकानों को ध्वस्त करने गई प्राधिकरण की टीम का विधायक ममता राकेश व स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। विधायक ने इस मामले में डीएम से वार्ता की बात कही। विरोध बढ़ता देख टीम आधी-अधूरी कार्रवाई कर जेसीबी लेकर मौके से चुपचाप रवाना हो गई।
विज्ञापन




भगवानपुर स्थित देहरादून-रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे काफी दुकानें हैं जो सर्विस रोड के किनारे बनी हुईं हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रशासन की टीम इनको तोड़ने व अतिक्रमण हटाने के नाम पर पहुंची तो विधायक ममता राकेश ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी तरीके से दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह किसी साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी शिकायत की और कार्रवाई को रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


शहजाद मलिक निवासी मोहितपुर ने बताया कि वर्षों पुरानी दुकान हैं जिनको ध्वस्त करवाने के लिए एक कॉम्प्लेक्स मलिक ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से दुकानों को अतिक्रमण हटाने के बहाने ध्वस्त करने का काम कर रहे हैं। तहसीलदार दयाराम ने बताया कि कोर्ट से आदेश था, अतिक्रमण को हटाने का, अभी जांच पूरी होने तक दुकानों को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed