फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Minor abducted from Landhaura, FIR registered

Roorkee News: लंढौरा से नाबालिग का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Tue, 06 Jan 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Minor abducted from Landhaura, FIR registered
मंगलौर। लंढौरा में एक युवक पर मदरसे में पढ़ने गए एक नाबालिग को बहला फुसलाकर कर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लंढौरा के मोहल्ला माता वाला हसन बाग निवासी तोहिद ने पुलिस को बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र चार जनवरी की शाम मदरसे में पढ़ने के लिए गया था लेकिन वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसके बेटे को मोहल्ले के एक युवक के साथ देखा गया है। आरोप है कि युवक ने उसके नाबालिग बेटे का अपहरण कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमजद निवासी लंढौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



-----------
एक वारंटी गिरफ्तार
मंगलौर। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गुजारा भत्ता न देने के मामले में कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे लिब्बरहेड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ पिंटू के कोर्ट से वारंट निर्गत हो जाने पर एक सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed