फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mehndi decorated on hands for Teej Festival

तीज महोत्सव के लिए हाथों पर सजाई मेहंदी

Wed, 22 Jul 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mehndi decorated on hands for Teej Festival
रुड़की में तीज के मौके पर मेंहदी लगवाती महिला। - फोटो : ROORKEE
हरियाली तीज से एक दिन पहले महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई। इसके साथ ही त्योहार के मद्देनजर खरीदारी की। मेहंदी लगाने वाले कारीगरों के यहां दिनभर मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा घरों पर भी महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। चारों तरफ हरियाली तीज का उत्सव दिखाई दिया।
विज्ञापन

हरियाली तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है और तीज की कथा सुनी जाती है। इस पर्व में महिलाएं मां गौरी की आराधना कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती है। महिलाएं पकवान बनाकर भोग लगाती है और घर में झूला झूलकर और सावन की गीत गाकर खुशियां मनाती है। इस दिन हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी के साथ झूला झूलने का विशेष रिवाज है। पंडित जगदीश पैन्यूली ने बताया कि हरियाली तीज पर महिलाओं को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। व्रत के साथ ही कथा सुननी चाहिए। मां पार्वती की पूजा से धन, विवाह संतान आदि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed