फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mehfil-e-Milad organized at Dargah Sabir Pak and Khanqah Jahangiriya

Roorkee News: दरगाह साबिर पाक और खानकाह जहांगीरिया में सजी महफिल-ए-मिलाद

Sat, 26 Sep 2026 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mehfil-e-Milad organized at Dargah Sabir Pak and Khanqah Jahangiriya
पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक की 11वीं शरीफ बृहस्पतिवार रात दरगाह साबिर पाक और खानकाह जहांगीरिया में अकीदत और खुलूस के साथ मनाई गई। इस दौरान देर रात तक जश्न-ए-गौसुलवरा और महफिल-ए-मिलाद का आयोजन हुआ। अकीदतमंदों ने दरगाह साबिर पाक पर चादर और फूल पेश कर देश में अमन, सलामती व खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन


दरगाह साबिर पाक के महफिल खाने और खानकाह जहांगीरिया में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी की सरपरस्ती में 11वीं शरीफ का आयोजन किया गया। दरगाह जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद साबरी ने कुल शरीफ की शुरुआत कराई। इसके बाद महफिल-ए-मिलाद में गौस-ए-पाक की शिक्षाओं और वलियों के बारे में रोशनी डाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साहिबजादा शाह यासिर एजाज साबरी ने भी शिरकत की। फातिहा ख्वानी के बाद मुल्क की खुशहाली और सलामती के लिए दुआ की गई। साहिबजादा शाह खालिक मियां ने कहा कि अल्लाह ने पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक को गौसियत का मुकाम अता फरमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष इस्लामी कैलेंडर के रबीउस्सानी महीने की 11 तारीख को 11वीं शरीफ मनाई जाती है। इसके अलावा खानकाह जहांगीरिया में हर महीने 11वीं शरीफ मनाई जाती है। कार्यक्रम के अंत में अकीदतमंदों को गौस-ए-पाक का लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर शाह सुहैल मियां, गुड्डू मियां, राव आफाक, अफजल मंगलौरी नियाजी साबरी, नमीर साबरी, खान बाबा अनमोल साबरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed