{"_id":"613f97fc8ebc3e608868db38","slug":"measures-taken-to-prevent-road-accidents-roorkee-news-drn390305811","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र से आई एक टीम ने सिविल अस्पताल और एआरटीओ सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर सड़क हादसे रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। टीम निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेगी।
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में भी रोड सेफ्टी के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए भी कमेटी का गठन किया गया है। इसके तहत केंद्र से एक टीम सोमवार को रुड़की पहुंची। टीम के प्रमुख हेमंत कुमार चौरसिया ने बताया कि सबसे पहले सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। देखा गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रामा सेंटर में क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही गंभीर हालत में मरीजों को रेफर किया जा रहा है या इलाज शुरू किया जा रहा है।
इस बारे में अधिकारियों से और स्टाफ से भी जानकारी ली गई। इसके बाद टीम एआरटीओ कार्यालय पहुंची। यहां अधिकारियों से मिलकर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में जानकारी ली। साथ ही विभाग की ओर सड़क हादसों को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से जाना। टीम ने नगर निगम, पुलिस, यातायात पुलिस से भी मिलकर आंकड़े एकत्र किए। बताया कि सभी विभागों की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।