{"_id":"679fb641bbda763cca02781c","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-after-demand-of-rs-2-lakh-not-met-roorkee-news-c-5-1-drn1031-609810-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
Iपुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
I
Iदहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने और पति पर पहले से ही शादीशुदा होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।I
Iमंगलौर क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 1 फरवरी 2024 को शिकारपुर, लंढौरा निवासी अजय सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस बीच पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा था। आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर 2024 को युवक की पहली पत्नी घर पर आई और दहेज में दो लाख रुपये देने की बात कही। इस पर उनकी बेटी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बेटी के पति, पहली पत्नी और अन्य ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अजय, धनपाल व अजय की पहली पत्नी बबीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I