फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman harassed and thrown out of the house, report filed

Roorkee News: विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Married woman harassed and thrown out of the house, report filed
दहेज में पांच लाख नकद की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के पति और ससुरालियों ने शादी के एक माह बाद ही उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के भुरना गांव निवासी शिवानी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 मई 2025 को लक्सर निवासी हिमांशु रावल के साथ हुई थी। उसके माता पिता नहीं हैं। शादी में उसे भाइयों ने कार, सोने - चांदी के आभूषण और कीमती सामान उपहार में देने के साथ ही 5 लाख नकद भी उसके पति और ससुराल वालों को दिए थे। ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन




शादी के एक माह बाद ही आरोपियों ने उसे कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि, 22 जून को ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे दहेज में 5 लाख नकद लेकर आने की मांग की। इन्कार करने पर उन्होंने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर उसके भाइयों ने उसके ससुरालियों को दो लाख नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी उसके ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। इसके कारण वह मायके लौट आई। शिवानी का आरोप है कि उसके ननदोई ने भी उसके पति के लिए उसके भाइयों से थार वाहन की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति हिमांशु, ससुर जसवीर, सास पिंकी, ननद हिमांशी और ननदोई कार्तिक निवासी लक्सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed