फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Marriage arranged by filling vermillion on demand of girlfriend in Panchayat

Roorkee News: पंचायत में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर रचाई शादी

Tue, 10 Oct 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Marriage arranged by filling vermillion on demand of girlfriend in Panchayat
प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवती प्रेमी से शादी करने के लिए उसके घर जा पहुंची। दसकी भनक दोनों के परिजनों को लग गई। इसके बाद पंचायत में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी की।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने पड़ोसी गांव निवासी अपनी बिरादरी की एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई और शादी करने की बात कही। इस पर युवक के परिजनों ने नाराजगी जताई और उसे समझाकर परिवार के दो युवकों के साथ घर भेज दिया। वहां पर युवती के परिजनों ने दोनों युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


उनमें से एक किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। इस बीच युवती के परिजनों ने युवक के गांव में फोन कर फरार युवक को गांव में लाने की बात कही। मामले की जानकारी दोनों पक्षों को लगी तो युवक के परिजन व अन्य लोग युवती के घर पहुंचे और एक पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी युगल ने शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई। इसके बाद युवक ने पंचायत में ही युवती की मांग में सिंदूर भरकर शादी की। पंचायत में दोनों पक्षों के शादी करवाने को लेकर सहमति हस्ताक्षर भी हुए। इसके बाद परिजनों ने युवती को उसकी ससुराल विदा कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed