फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Manisha brings glory to Roorkee in the Japan on Canvas competition

Roorkee News: जापान ऑन कैनवास प्रतियोगिता में मनीषा ने चमकाया रुड़की का नाम

Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Manisha brings glory to Roorkee in the Japan on Canvas competition
शेफील्ड स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा मनीषा ने जापान ऑन कैनवास की 12वीं राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीषा को यह सम्मान उसकी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने मनीषा की उपलब्धि को उसकी मेहनत, कल्पनाशीलता और कला के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित करती है। मनीषा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राहुल विष्णोई, निदेशक डीके शर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. रुचि रावत ने मनीषा को बधाई दी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी कला के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कला शिक्षक कार्तिक के मार्गदर्शन ने भी मनीषा की कलात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने मनीषा की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed