{"_id":"5877b25c4f1c1b7c58ba972d","slug":"mangalore-stand-in-the-way-of-widening-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर में एनएच चौड़ीकरण की राह में रोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर में एनएच चौड़ीकरण की राह में रोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर नगर में पड़ने वाले एनएच के चौड़ीकरण व फोर लेन का काम लअक सकता है। चौड़ीकरण के बीच में धर्मस्थल आने और उसे अन्यत्र बनाने के लिए जगह की उपलब्धता नहीं होने से परेशानी आ रही है। निर्माण करा रही इरा कंपनी ने जनवरी माह के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
एन एच 58 के चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण का काम काफी समय से चल रहा है। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी यह काम अभी तक अधूरा है। हाला कि पिछले कुछ समय से काम ने गति पकड़ी है, फिर भी काम के पूरा होने में कुछ बाधाएं आ रही है। हाईवे पर स्थित एक धर्म स्थल को सड़क निर्माण के लिए हटाया जाना है। इसके लिए दूसरी जगह की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाने से हाईवे चौड़ीकरण का काम फिलहाल लटक सकता है। निर्माण का काम कर रही इरा ने इस धर्मस्थल के पास की सड़क बनाने का काम लगभग पूरा कर दिया है। इरा ने नगर स्थित हाईवे पर होने वाले सभी काम जनवरी के अन्त तक पूरा करने का इरादा बनाया है। इसके बाद केवल धर्म स्थल के स्थान का काम बाकी रह जाएगा।
इरा के उप महाप्रबंधक गिरजेश त्रिपाठी का कहना है कि धर्म स्थल के निर्माण के लिए एस्टीमेट मंजूर हो गया है। अब जगह की व्यवस्था होना बाकी है। नगर क्षेत्र में हाईवे के सभी काम जनवरी के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।