फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mangalore: Old man dies due to collision with unknown vehicle

मंगलौर : अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Mon, 04 May 2026 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mangalore: Old man dies due to collision with unknown vehicle
मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




हादसा मंगलौर-झबरेड़ा मार्ग पर स्थित गदरजुड्डा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय यूनुस खान निवासी झबरेड़ा, अपनी बाइक से सोमवार सुबह किसी काम के लिए झबरेड़ा से मंगलौर आ रहे थे। जैसे ही वह गदरजुड्डा के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जिसके बाद उनकी पहचान झबरेड़ा निवासी 60 वर्षीय यूनुस खान के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी जिससे घर में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed