फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A baby crocodile caught in a net while fishing

Roorkee News: मछली पकड़ते समय जाल में फंसा मगरमच्छ का बच्चा

Mon, 07 Sep 2026 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
A baby crocodile caught in a net while fishing
भिक्कमपुर गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मत्स्य पालन के लिए तैयार किए गए तालाब में मछली पकड़ते समय जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। मछलियों के साथ मगरमच्छ को जाल में फंसा देखकर मछली पकड़ रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह जाल को पानी से बाहर निकाला और इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी नाथीराम कश्यप ने भिक्कमपुर गांव स्थित तालाब में मत्स्य पालन कर रखा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को तालाब में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों की ओर से तालाब में जाल डाला गया था। जाल बाहर खींचने पर उसमें मछलियों के साथ मगरमच्छ का बच्चा भी फंसा मिला। मगरमच्छ को देखते ही मछली पकड़ने वाले लोग घबरा गए।
विज्ञापन

उन्होंने सावधानी बरतते हुए जाल को पानी से बाहर निकाला और तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन आरक्षी सुमित सैनी और उपनलकर्मी भोपाल सिंह ने मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लिया। वनकर्मियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नीलधारा गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगरमच्छ को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्र अधिकारी लक्सर महेंद्र गिरी ने बताया कि तालाब में मछली पकड़ते समय जाल में मगरमच्छ के फंसने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे नीलधारा गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलाशयों में मगरमच्छ या वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed