{"_id":"625077a0076f194787020330","slug":"loss-of-lakhs-due-to-fire-in-wood-factory-roorkee-news-drn4085662143","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस गांधी वाटिका में खड़ी जल संस्थान की पुरानी गाड़ी में लगी आग।
- फोटो : ROORKEE
आबादी बाहुल्य क्षेत्र स्थित लकड़ी के कारखाने में आग लगने से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
पश्चिमी अंबर तालाब निवासी विनोद कुमार का मोहल्ले में ही स्थित वाल्मीकि मंदिर के पीछे लकड़ी का कारखाना है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कारखाने से आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा। देखते ही देखते कारखाने से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। आबादी बाहुल्य क्षेत्र में कारखाने में आग लगने से आसपास के घरों में रहने वाले घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कारखाना संकरी गली में होने पर टीम को अंदर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कारखाने में रखी लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों का नुकसान हो गया है। फायर स्टेशन अधिकारी अतर सिंह राणा ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कारखाने में आग लगने से आसपास के घरों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। टीम में भजन सिंह नेगी, लीडर फायरमैन भरत सिंह, विपिन सिंह तोमर, प्रदीप लाल, संदीप कुमार, हरिश्चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
जल संस्थान की गाड़ी में लगी आग
सिविल लाइंस स्थित जल संस्थान के परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुक्रवार को जल संस्थान परिसर में सरकारी गाड़ी के पास कूड़े में आग लग गई। कूड़े की आग ने सरकारी गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। गाड़ी धू धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खराब हो चुकी थी।