{"_id":"675340e41494bc39d60ac913","slug":"leopard-has-been-seen-for-four-days-forest-department-has-not-reached-roorkee-news-c-5-1-drn1030-564373-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चार दिन से दिखाई दे रहा गुलदार, नहीं पहुंचा वन महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चार दिन से दिखाई दे रहा गुलदार, नहीं पहुंचा वन महकमा
विज्ञापन
I
IIग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग से की कार्रवाई किए जाने की मांग
I
I
I
Iचार दिनों से टांडा भागमल गांव के आसपास गुलदार नजर आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिनों से वन अधिकारियों से लगातार गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन वन अधिकारियों ने अब तक गुलदार को पकड़वाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
I
I
I
Iखेत में काम कर रहे टांडा भागमल गांव निवासी एक किसान ने चार दिन पहले पास के खेत में घूम रहे गुलदार को देखा। गुलदार को देखते ही किसान के होश उड़ गए। किसान दबे पांव पीछे लौट गया और मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सतपाल, सुंदरलाल, सुशील कश्यप, प्रमोद राठौड़, मगन सिंह, राहुल कश्यप, शिवकुमार कश्यप, मनोज कुमार, अमरपाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि टांडा भागमल गांव के पास खेत में गुलदार होने की सूचना पर करीब छह ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान गुलदार रास्ते के पास खेत में घूम रहा था।
I
Iकिसानों ने दूर से गुलदार को देखा और वापस मुड़ गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने मोबाइल से खेत में घूम रहे गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में गुलदार नजर आने से ग्रामीण घबराए हुए हैं। गांव के निकट गुलदार को देखते ही ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से उसे पकड़वाए जाने की मांग की थी लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक वन विभाग के अधिकारियों ने कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। वन दरोगा अमित कुमार का कहना है कि टांडा भागमल गांव में गुलदार होने का मामला संज्ञान में है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गए वन कर्मियों को गुलदार के पदचिह्न मिले हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दी गई है।I