फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lakhs of cash stolen from pipe and tank warehouse

Roorkee News: पाइप और टैंक के गोदाम से लाखों की नकदी चोरी

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of cash stolen from pipe and tank warehouse
चोरों ने पाइप और टैंक के गोदाम परिसर में बने दफ्तर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजादनगर चौक उपकारागार के सामने कारोबारी नवीन गोयल का मैसर्स बैकुंठ स्टील ट्यूब्स के नाम से पाइप और टैंक का गोदाम व दफ्तर है। बुधवार शाम वह रोजाना की तरह गोदाम व दफ्तर पर ताले लगाकर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह गोदाम व दफ्तर पर पहुंचे तो होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दफ्तर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने दफ्तर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन


इसमें से करीब 25 लाख की नकदी गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। वहां पता चला कि कैमरे घूमे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि पहचान होने के डर से चोरों ने कैमरे दूसरी तरफ घुमाए होंगे। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही गोदाम व दफ्तर में काम करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------

पुलिस गश्त की खुली पोल



जिस गोदाम व दफ्तर में चोरी हुई है, वह आजादनगर चौक के पास हाईवे किनारे पॉश इलाके में है। दिनरात गोदाम के सामने से आवाजाही रहती है। जबकि पुलिस भी गश्त करती रहती है। ऐसे में इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस के गश्त के दावों की पोल खोल रही है।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed