{"_id":"652bd7c91dcfe5bea50a9658","slug":"kldav-dispute-fight-between-principal-and-teacher-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-11602-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"KLDAV Dispute: प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच चल रहे विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KLDAV Dispute: प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच चल रहे विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
Sun, 15 Oct 2023 11:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:21 PM IST
सार
रुड़की के केएलडीएवी इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्ति और पदोन्नति के मामले को लेकर प्रधानाचार्य मनोज सैनी और शिक्षक अरविंद कुमार सैनी के बीच विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएलडीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के बीच चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कॉलेज गेट पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। जिससे कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रुड़की के केएलडीएवी इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्ति और पदोन्नति के मामले को लेकर प्रधानाचार्य मनोज सैनी और शिक्षक अरविंद कुमार सैनी के बीच विवाद चला आ रहा है। शिक्षक की ओर से प्रधानाचार्य पर अनियमितताओं का आरोप लगा है। जबकि प्रधानाचार्य आरोपों को गलत बता रहे हैं। रविवार को शिक्षक अरविंद कुमार सैनी अनियमितताओं को लेकर कॉलेज गेट पर धरना देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Roorkee Crime: शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, खाना-पीना किया भी किया कम
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर प्रधानाचार्य पक्ष के युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही उनकी कार और मोबाइल भी तोड़ दिए। जबकि प्रधानाचार्य मनोज सैनी का कहना है कि शिक्षक की ओर से रविवार को छुट्टी के दिन कॉलेज गेट का ताला तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर शिक्षक और साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। वहीं, कॉलेज गेट के बाहर मारपीट होने से हंगामा हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।