{"_id":"652ae69a6d8c7f26080e20d4","slug":"due-to-fear-of-bullies-student-left-school-roorkee-news-c-5-1-drn1031-266550-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, खाना-पीना किया भी किया कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, खाना-पीना किया भी किया कम
Sun, 15 Oct 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:46 PM IST
सार
नाबालिग गांव के ही एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि पिछले 15 दिन से गांव के ही तीन युवक छात्रा से स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोकर छेड़खानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शोहदों के डर से आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल छोड़ने के साथ ही खाना-पीना भी कम कर दिया है। छात्रा ने गांव के ही तीन युवकों पर स्कूल आते-जाते समय हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ छेड़खानी और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी नाबालिग गांव के ही एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि पिछले 15 दिन से गांव के ही तीन युवक छात्रा से स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोकर छेड़खानी कर रहे हैं। छात्रा ने पहले युवकों की हरकतों की अनदेखी कर दी। इसके तीनों का दुस्साहस बढ़ गया और वह रोजाना उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच तीनों ने रास्ता रोककर हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस पर छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं छात्रा ने एक सप्ताह से स्कूल जाना भी बंद कर दिया है और खाना-पीना भी कम कर दिया है। इस पर छात्रा की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव
छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि तीनों युवक ग्राम प्रधान पक्ष के हैं। दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान ने पंचायत कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया था लेकिन उन्होंने शिकायत वापस लेने से इन्कार कर दिया था।