फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Killing fellow striker spat

कहासुनी पर हथौड़े से साथी की हत्या

Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा (रुड़की)।
अमर उजाला ब्यूरो झबरेड़ा (रुड़की)। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झारखंड से मजदूरी करने आए चार मजदूरों में से दो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मकान मालिक ने दोनों को शांत कराया। देर रात चारों एक कमरे में सो गए। उसी दौरान एक साथी ने दूसरे साथी के सिर पर हथौड़े से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने फरार हत्यारोपी जमुना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छह माह पहले भलस्वागाज निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र श्रवण के घर खेत पर मजदूरी करने के लिए झारखंड से चार मजदूर आए थे। इनमें से दो मजदूर 40 वर्ष से ऊपर के हैं और दो मजदूर नाबालिग हैं। सोमवार शाम झारखंड निवासी जमुना और सोनी राम में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। किसी तरह मकान मालिक राजेंद्र सिंह ने दोनों को शांत कराया। देर रात चारों मजदूर एक ही कमरे में सो गए। आरोप है कि इसी बीच जमुना ने एक हथौड़े से सोनी राम के सिर पर कई वार किए और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह मकान मालिक राजेंद्र सिंह शौच के लिए उठा तो कमरे से दो मजदूरों के रोने की आवाज आई।
विज्ञापन


इसे सुनकर वह कमरे में गया तो सोनी राम का खून से लथपथ पड़ा शव देखकर भौचक्का रह गया। राजेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दो नाबालिग मजदूरों से पूछताछ की। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जमुना (निवासी सिमलीपड़ा, थाना सुंदर पहाड़ी, जिला गोड़ा, झारखंड) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक सोनी राम और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। जबकि राजेश (14) और रमेश (12) दोनों भाई हैं। यह दोनों भी उसी गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि मजदूरों का सत्यापन नहीं करवाया गया था। आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed