फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sanitation workers' strike ends; Corporation heaves a sigh of relief

Roorkee News: सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त, निगम ने ली राहत की सांस

Sat, 10 Oct 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends; Corporation heaves a sigh of relief
चार दिन बाद नगर निगम ने कर्मचारियों को मना लिया। इसी के साथ कूड़ा उठान शुरू कर दिया गया है। एक दिन पहले विधायक उमेश कुमार ने कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। वहीं शनिवार को राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल भी कर्मचारियों के बीच पहुंचे और बीच का रास्ता निकालकर कूड़ा उठान शुरू करने की अपील की। इसके बाद मेयर और नगर आयुक्त के साथ अंतिम दौर की बैठक में कर्मचारी काम पर लौटने को राजी हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनी के अंतर्गत काम नहीं करने, वेतन बढ़ाए जाने, मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने समेत विभिन्न मांगों के लिए कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। चार दिन चली हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कर्मचारियों को कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया था। शनिवार को सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की मेयर और अधिकारियों के साथ अंतिम दौर की बैठक हुई।
विज्ञापन

लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया। मेयर अनीता अग्रवाल और प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम परिवार का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अपना काम करती रहेगी। हालांकि, निगम कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या अभद्रता होने पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद सहमति बन गई है। कर्मचारियों की जो मांगें शासन स्तर से संबंधित हैं उन्हें शासन को भेज दिया गया है। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। उधर, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि सफाई व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त की गई है ताकि सभी जगह सफाई का काम पूरा हाे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed