{"_id":"5da4c1a48ebc3e01794200cc","slug":"kasturba-gandhi-girl-school-s-problems-mentioned-roorkee-news-drn322854899","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की समस्याएं बताईं
गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षा विभाग की बैठक लेते एसडीएम
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को हुई बैठक में तीन समस्याएं सामने आईं। इनके निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
पिछले दिनों लक्सर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। उस वक्त छात्राओं ने समस्याएं बताईं थी। इसी के मद्देनजर एसडीएम ने सोमवार को विद्यालय में बैठक की। खानपुर की उपशिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने छात्रावास में हैंडपंप लगवाने की बात रखी तो एसडीएम लक्सर ने स्वजल योजना के तहत हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्डन प्रतिमा ने छात्रावास के कमरों की जर्जर जालियों और गंदे पानी की निकासी के इंतजाम कराने का मुद्दा उठाया। इस पर एसडीएम ने शिक्षा विभाग और आरईएस के जेई की संयुक्त टीम बनाकर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। खानपुर उपशिक्षाधिकारी दीप्ति यादव ने एसडीएम को बताया कि विकासखंड के सरकारी विद्यालयों में चावल समय पर नहीं पहुंच रहा है। बच्चों को मिड डे मील देने में दिक्कत हो रही है। इस पर लक्सर एसडीएमम ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को इस बाबत निर्देश दिया जाएगा। बैठक में वित्त अधिकारी पीसी चौहान, एबीईओ जगन्नाथ यादव, डॉ. वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।