फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar pilgrim's mobile stolen, ran for seven km

Roorkee News: कांवड़ यात्री का मोबाइल चोरी, सात किमी की लगाई दौड़

Wed, 24 Jul 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanwar pilgrim's mobile stolen, ran for seven km
I
विज्ञापन

IIफोन नहीं मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से लगाई गुहार
I
I
I
Iदिल्ली से कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे कांवड़ यात्री का किसी अज्ञात ने फोन चोरी कर लिया। सात किमी आगे निकल जाने के बाद जब उसने अपने साथी से संपर्क करने के लिए जेब टटोली तो फोन नहीं था। युवक सात किमी पैदल वापस पहुंचा लेकिन फोन न मिलने पर उसने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iदिल्ली के संगम विहान निवासी लक्ष्य कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। मंगलवार को वह कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने रुड़की के रेलवे के पुल के पास पीरबाबा कॉलोनी के पास आराम किया। इसके बाद वह यहां से तड़के दिल्ली रोड पर मंगलौर होते हुए निकले। आसफनगर के पास उन्हें किसी साथी को फोन करना था। जेब टटोली तो फोन नहीं था। यह देख वह दंग रह गए। ऐसे में वह और उनके साथी आसफनगर से वापस सात किमी पैदल चलकर पीरबाबा कॉलोनी पहुंचे लेकिन यहां वह मोबाइल की जानकारी नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

I
Iलक्ष्य ने बताया कि उसने मोबाइल का जीपीएस ऑन किया था। दूसरे फोन से लोकेशन देखी तो उनका फोन खुला आ रहा है। इस पर वह तत्काल सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस को मोबाइल की बरामदगी के लिए तहरीर दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही मोबाइल चोर को पकड़ लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed