फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jewelery theft by breaking the locks of a locked house

Roorkee News: बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी

Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jewelery theft by breaking the locks of a locked house
बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क काॅलोनी निवासी रोबिन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अक्तूबर को वह घर का ताला बंदकर अपने बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने परिवार के पास गाजियाबाद गया था। वहां से वापस आया तो मकान के ताले टूटे मिले। ताले टूटे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने घटना कि सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर में पुलिस को बताया कि अलमारी से जेवर और नकदी चोरी कर ली गई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed